{"_id":"68502b3d43c262295b0d08b6","slug":"neet-ug-2025-sonam-chodon-gets-12th-rank-in-the-country-creates-history-in-st-category-of-neet-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET UG 2025: सोनम छोडोन को देशभर में 12वां रैंक, नीट की एसटी वर्ग में रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET UG 2025: सोनम छोडोन को देशभर में 12वां रैंक, नीट की एसटी वर्ग में रचा इतिहास
Tue, 17 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 17 Jun 2025 05:00 AM IST
सार
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की सोनम छोडोन ने नीट के एसटी वर्ग में देशभर में 12वां रैंक हासिल किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नीट परीक्षा में देशभर में एसटी केटेगरी में 12वां रैंक हासिल करने वाली सोनम अपने पिता के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नीट के एसटी वर्ग में स्पीति की सोनम छोडोन ने देशभर में 12वां रैंक हासिल किया। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की सोनम छोडोन स्पीति घाटी के दूरस्थ गांव ढंखर की रहने वाली है। बेटी सोनम का जन्म साधारण किसान परिवार में हुआ। पिता खेतीबाड़ी करते हैं और माता गृहिणी हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद सोनम मे यह मुकाम हासिल किया। नीट में 720 में से 591 अंक प्राप्त किए हैं। सोनम ने प्राथमिक शिक्षा ढंखर गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय लरी स्पीति से दसवीं और 11वीं कक्षा पास की। 12वीं की पढ़ाई रंगरीक के मुस्लिंग स्कूल से पूरी की। वह दसवीं और 12वीं में जिले की टॉपर भी रहीं।
विज्ञापन
सोनम छोडोन एमबीबीएस के बाद न्यूरो सर्जन बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। शानदार रैंक को देखते हुए देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलने की पूरी संभावना है। शिक्षा विभाग और जनजातीय समाज के बुद्धिजीवियों ने सोनम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को जनजातीय बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।
विज्ञापन