फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   navjot singh sidhu wife navjot kaur praised aam aadmi party

सिद्धू की पत्नी नवजोत ने खुल कर की ‘आप’ की तारीफ

Wed, 05 Feb 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना। Updated Wed, 05 Feb 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
navjot singh sidhu wife navjot kaur praised aam aadmi party

भाजपा नेत्री और पंजाब सरकार में मुख्य संसदीय सचिव नवजोत कौर सिद्धू ने कहा है कि सियासत को आप यानी आम आदमी पार्टी ने नई राह दिखाई है।

विज्ञापन


इस पर कई नेता और दल अब चलने की कोशिश करने लगे हैं। ऊना के बाबा बाल आश्रम में एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं नवजोत कौर सिद्धू पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन


नवजोत कौर भाजपा सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्नी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रमुख सियासी दलों को आप से राजनीति करना सीखनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अच्छे काम की तारीफ होनी चाहिए, केवल इसलिए हम किसी दल अथवा नेता का विरोध ही न करें कि वह विपक्षी दल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या आप आदमी पार्टी में जाएंगी? के सवाल पर नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि वह तो सियासत में आई ही आम आदमी के लिए हैं। अगर उन्हें लगा कि वहां वह खुलकर आम लोगों के लिए कुछ कर नहीं पा रही हैं या उनके कार्यों में कोई बाधा बन खड़ा होगा तो आम हो या खास, इससे इससे क्या फर्क पड़ता है।

उन्होंने केजरीवाल सरकार के जन लोकपाल को केंद्र के लोकपाल से बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार पंजाब की बेहतरी के लिए जो कुछ भी बेहतर हो सकता है, कर रही है। सरकार के समक्ष कई चुनौतियां हैं। भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की नवजोत कौर ने खुले दिल से तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed