फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National players Pushpa Rana Jyoti and Bhavna welcomed in Dharamshala job Demand from government

Himachal Pradesh: 'दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अच्छी नौकरी दे सरकार, हम भी बाहर चली जाएं तो...'

Fri, 14 Mar 2025 10:43 AM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Mar 2025 10:43 AM IST
सार

भारतीय कबड्डी टीम की उपकप्तान पुष्पा राणा ने कहा कि प्रदेश के कई खिलाड़ियों को बाहरी राज्य की सरकारों ने नौकरी दी है और अब यह खिलाड़ी उन्हीं राज्यों के लिए खेल रही हैं। अगर हम भी बाहर चली जाएं तो हिमाचल के लिए कौन खेलेगा। 

विज्ञापन
National players Pushpa Rana Jyoti and Bhavna welcomed in Dharamshala job Demand from government
भारतीय महिला कबड्डी टीम के उपकप्तान पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना कोच पंकज शर्मा के साथ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय कबड्डी टीम की उपकप्तान पुष्पा राणा ने कहा कि देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारों को नौकरी प्रदान करनी चाहिए। ताकि, खिलाड़ियों का मनोबल बना रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई खिलाड़ियों को बाहरी राज्य की सरकारों ने नौकरी दी है और अब यह खिलाड़ी उन्हीं राज्यों के लिए खेल रही हैं। अगर हम भी बाहर चली जाएं तो हिमाचल के लिए कौन खेलेगा। हमारी यही सोच है कि हम अपने प्रदेश और देश के लिए खेलें।

विज्ञापन


इससे पहले देश के लिए एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम के उपकप्तान पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना को धर्मशाला में स्वागत किया गया। धर्मशाला के कचहरी अड्डा से खिलाड़ियों को ढोल बजाते हुए साई सेंटर तक लाया गया। इस दौरान सेंटर की खिलाड़ियों को नाचकर खुशी का इजहार भी किया। पुष्पा ने कहा कि तीन बार एशियन गेम्स में भाग लिया और टीम के साथ पदक जीता है। अब उनका अगला लक्ष्य भारत में होने वाले कबड्डी विश्व कप और 2026 में होने वाली एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करना है।
विज्ञापन


एशियन कबड्डी टीम की स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी ज्योति ठाकुर और भावना ने कहा कि गौरव की बात है कि प्रदेश के इस बार पांच खिलाड़ी भारतीय टीम में थीं, जिन्हें आपसी तालमेल और मेहनत पर देश को स्वर्ण पदक दिलाने में दम लगाया। खिलाड़ियों को उनकी मेहनत के लिए अच्छा सम्मान मिला चाहिए। कोच और परिजनों के सहयोग से ही खिलाड़ी मेडल ला पा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शालिनी से मिलीं खिलाड़ी
धर्मशाला में स्वागत समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि गौरव की बात है कि सूबे की खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीत रही हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पा राणा का यह तीसरा पदक है। जबकि ज्योति ठाकुर का दूसरा और भावना का यह पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। इस दौरान सेंटर के सहायक तुषार और सहायक कोच सतवीर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed