{"_id":"2dbbe0c2f4249373c54d8136503830d6","slug":"narendra-modi-s-himachal-tour-is-announce","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो जी, मोदी के हिमाचल आने की तारीख भी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो जी, मोदी के हिमाचल आने की तारीख भी घोषित
Updated Tue, 24 Sep 2013 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी हिमाचल में नवंबर माह में चुनावी रैलियां करेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई हिमाचल भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में यह रूपरेखा तय हुई है। पार्टी की राज्य इकाई चाहती है कि मोदी हर संसदीय क्षेत्र में रैलियां करें।
भाजपा आने वाले नवरात्र में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी भी घोषित कर सकती है। बैठक में राजनाथ सिंह ने यह कहते हुए प्रदेश भाजपा से संभावितों के नाम भेजने को कहा कि हिमाचल उन राज्यों में है, जहां प्रत्याशी जल्द घोषित होने हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी के लिए एक-एक सीट अहम है, इसलिए जीतने की क्षमता के आधार पर ही प्रत्याशी का चयन हो।
इस संकेत को यदि कांगड़ा सीट के परिप्रेक्ष्य में देखें तो भाजपा शांता कुमार को मैदान में उतरने के लिए कह सकती है। बागियों की घर वापसी के लिए प्रदेश अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।
विज्ञापन
पार्टी आने वाले दिनों में हिलोपा से भी बात कर सकती है। राजनाथ सिंह ने मोदी के नाम पर आक्रामक प्रचार करने और घर-घर, गांव-गांव अभियान को तेज करने के निर्देश दिए।
मिशन 2014 की रणनीति पर धूमल, शांता और सत्ती ने भी सुझाव दिए। बैठक में केंद्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, महासचिव जेपी नड्डा, प्रभारी बलबीर पुंज के अलावा हिमाचल से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सतपाल सत्ती, डा. राजीव बिंदल, रणधीर शर्मा, विपिन परमार, पवन राणा, रामस्वरूप शर्मा, जयराम ठाकुर, खीमी राम, सुरेश भारद्वाज और सुरेश चंदेल आदि नेता शामिल हुए।