फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Narender Modi will Howling today from Sujanpur

सुजानपुर में आज गरजेंगे नरेंद्र मोदी

Sun, 16 Feb 2014 01:27 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Feb 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
Narender Modi will Howling today from Sujanpur
हिमाचल में होने वाली इस पहली रैली को परिवर्तन रैली का नाम दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी मोदी के साथ होंगे। खराब मौसम के बीच इस रैली में दावों के मुताबिक भीड़ जुटाना भाजपा के लिए मुुश्किल होगा, क्योंकि शिमला, कुल्लू, मंडी, किन्नौर, लाहौल स्पीति और सिरमौर के अधिकतर क्षेत्रों की सैकड़ों सड़कें बर्फ के कारण बंद हैं। इसके कारण लोगों का पहुंचना मुश्किल होगा।  
विज्ञापन

माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी हिमालयन रेजीमेंट को लेकर कोई ऐलान अपने भाषण में कर सकते हैं। भाजपा ने परिवर्तन रैली के लिए जो प्रचार सामग्री बांटी है, उसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और वकामुल्ला चंद्रशेखर से लिए गए लोन का जिक्र है। हालांकि, इस मामले में मुख्यमंत्री ने अरुण जेटली और धूमल पर आपराधिक मानहानि का दावा किया हुआ है।
विज्ञापन

अब देखना ये है कि मोदी इस मसले को अपने भाषण में उठाकर फिर से जिंदा करते हैं या नहीं? रैली की तैयारियों के लिए शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, हिमाचल भाजपा प्रभारी बलबीर पुंज, राष्ट्रीय महामंत्री जेपी नड्डा, सांसद अनुराग ठाकुर आदि सुजानपुर में डटे रहे। रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी का कार्यक्रम
सूत्रों की मानें तो जिला प्रशासन के पास पहुंचे कार्यक्रम के अनुसार भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी करीब सवा बारह बजे विशेष विमान से कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर उतरेंगे। दस मिनट के विश्राम के पश्चात 12:30 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से सुजानपुर के लिए रवाना होंगे। 12:50 पर सुजानपुर पहुंचेंगे और 1:00 बजे से लेकर 2:30 बजे तक परिवर्तन रैली में भाग लेंगे। करीब 2:40 पर हेलिकॉप्टर से गगल के लिए रवाना होंगे और तीन बजे गगल से विशेष विमान से लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed