{"_id":"6a3695205087681d58078096","slug":"multi-task-workers-to-be-recruited-for-group-d-vacancies-in-govt-departments-cabinet-sub-committee-constitute-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सरकारी विभागों में समूह डी के रिक्त पदों पर भर्ती होंगे मल्टी टास्क वर्कर, कैबिनेट उप समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सरकारी विभागों में समूह डी के रिक्त पदों पर भर्ती होंगे मल्टी टास्क वर्कर, कैबिनेट उप समिति गठित
Sun, 21 Jun 2026 09:09 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:09 AM IST
सार
सरकारी विभागों में समूह डी के रिक्त पदों पर मल्टी टास्क वर्कर भर्ती होंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने एक कैबिनेट उप समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों में समूह डी के रिक्त पदों पर मल्टी टास्क वर्कर भर्ती होंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने एक कैबिनेट उप समिति का गठन किया है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समिति के अध्यक्ष होंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी को सदस्य और विशेष सचिव कार्मिक को सदस्य सचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन
यह उप समिति सरकारी विभागों में मल्टी टास्क वर्कर के रूप में कार्यबल को शामिल करने के तरीकों पर विचार करेगी। यह कदम राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में समूह-डी के पदों पर कर्मचारियों की आवश्यकता को पूरा करेगा। समिति भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए सिफारिशें प्रस्तुत करेगी। इस उप समिति का मुख्य कार्य मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए प्रारूप तैयार करना है। यह सुनिश्चित करेगी कि भर्ती निष्पक्ष और योग्यता के आधार पर हो।
विज्ञापन