फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh Agnihotri said We are not Pakistanis we know how to take our rights from the central government

Himachal News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- हम पाकिस्तानी नहीं, केंद्र सरकार से हक लेना जानते हैं

Tue, 01 Apr 2025 07:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 01 Apr 2025 07:37 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में प्रेसवार्ता कर कहा कि केंद्र से पैसा लाने का हम दम रखते हैं और अच्छे संबंध भी मायने रखते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri said We are not Pakistanis we know how to take our rights from the central government
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हम पाकिस्तानी नहीं हैं। फेडरल सिस्टम है। केंद्र सरकार से जो भी मिल रहा है। वह राज्य का हक है। केंद्र से पैसा लाने का हम दम रखते हैं और अच्छे संबंध भी मायने रखते हैं। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में प्रेसवार्ता में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास के मामले में वे किसी के भी सवाल का जवाब देने की जरूरत नहीं समझते हैं। हरोली की जनता के आशीर्वाद से ही उन्होंने राजनीति में हर मुकाम हासिल किया है। क्षेत्र का विकास उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। ऐसे में हरोली के विकास से किसी को भी एतराज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हरोली के विकास से पीड़ा हो रही है। वे झेंप मिटाने के लिए यहां-वहां बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन किसी के चिल्लाने से तथ्य नहीं बदलते।
विज्ञापन


उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिन्हें विकास से समस्या हो रही है, वे समझ लें कि यह पीड़ा आगे और बढ़ेगी, क्योंकि क्षेत्र के लिए एक के बाद एक बड़ी परियोजनाएं लाई जाएंगी। ऐसे में बेहतर होगा कि वे समय से डॉक्टरी सलाह ले लें। इस दौरान कांग्रेस नेता राणा रंजीत सिंह मनकोटिया समेत अन्य विभिन्न विभागों की अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र से धन लाने के लिए दम चाहिए

अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र से धन लाने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति, ठोस व्यक्तिगत संबंध और विकास के प्रति समर्पण आवश्यक है। हम संघीय ढांचे के अंतर्गत रहते हैं और राज्य का अधिकार है कि उसे उसका उचित हिस्सा मिले। हरोली के लिए लगातार नई परियोजनाएं मंजूर करवाई जा रही हैं। हाल ही में केंद्र सरकार से 75 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई परियोजना-2 को भी स्वीकृति मिल गई है। विकास की यह गति आगे और तेज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed