फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Kangana Ranaut said After winning difficult Mandi seat I thought I would become a minister

हिमाचल: सांसद कंगना बोलीं- मंडी की मुश्किल सीट निकालने के बाद लगा था मंत्री बनूंगी, खर्च हो जाती है पूरी सैलरी

Tue, 15 Jul 2025 08:44 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Jul 2025 08:44 PM IST
सार

मंडी लोकसभा सीट से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि मैंने एक बहुत ही मुश्किल सीट जीती थी। मेरे योगदान को देखते हुए मुझे लग रहा था कि मैं मंत्री बनूंगी और कोई विभाग मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र में जनता के बीच जाने में उनकी पूरी सैलरी खर्च हो जाती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
MP Kangana Ranaut said After winning difficult Mandi seat I thought I would become a minister
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने एक पुराने साक्षात्कार को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस साक्षात्कार में उन्होंने राजनीति में अपनी भूमिका, मंत्री पद की अपेक्षा और सांसद के तौर पर आ रही चुनौतियों पर खुलकर बात की है।

विज्ञापन


एक न्यूज चैनल को हाल ही में दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि जैसा मेरा प्रोफाइल है और जिस पेशे से मैं आती हूं, मैं एक फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखिका हूं। मेरे पास देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्मश्री है। मैंने एक बहुत ही मुश्किल सीट जीती थी। मेरे योगदान को देखते हुए मुझे लग रहा था कि मैं मंत्री बनूंगी और कोई विभाग मिलेगा। कैबिनेट में कई मंत्री फर्स्ट टाइमर मंत्री हैं।
विज्ञापन


कंगना ने कहा कि उन्हें बतौर सांसद काम करने में मजा नहीं आ रहा। भाजपा ने टिकट देते कहा था कि 60 से 70 दिन काम करना है। इसके बाद अपना काम करती रहना। कंगना ने ईमानदार रहते हुए राजनीति में बने रहने को महंगा शौक बताया और कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र में जनता के बीच जाने में उनकी पूरी सैलरी खर्च हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना ने यह भी कहा कि उन्हें आशा थी कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगा, क्योंकि उनका योगदान काफी ज्यादा था। सांसद के तौर पर मेरा एक साल शानदार रहा है। मैं मंडी के अब तक के सभी पूर्व सांसद को चैलेंज करती हूं। मेरी अटेंडेंस और लोकसभा में पूछे गए प्रश्न सभी से ज्यादा हैं। मैंने सदन में बिजली, डिजास्टर (मौसम से तबाही) जैसे मसले उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed