{"_id":"6810f9095062286b780cffb0","slug":"mp-anurag-singh-thakur-said-why-is-congress-speaking-pakistan-words-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Thakur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर बोले- कांग्रेस क्यों बोल रही पाकिस्तान के बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anurag Thakur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर बोले- कांग्रेस क्यों बोल रही पाकिस्तान के बोल
Tue, 29 Apr 2025 09:37 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 29 Apr 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और उनके नेताओं की ऐसी क्या मजबूरी है, कि पाकिस्तान के बोल बोलना जरूरी है। आखिर क्यों भारतीयों के खून बहने पर कांग्रेस का खून नहीं खौलता है। प्रेस बयान में अनुराग ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया का एक ऐसा देश है जिसकी स्टेट पॉलिसी में टेररिस्ट फंडिंग है।
विज्ञापन
कांग्रेस व उनके नेताओं की ऐसी क्या मजबूरी है, कि पाकिस्तान के बोल बोलना ज़रूरी है। pic.twitter.com/VsKok1qRoT
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) April 29, 2025
विज्ञापन
अनुराग ने कहा कि कांग्रेस और उनके नेताओं की क्या मजबूरी है कि उन्हें पाकिस्तान की भाषा बोलनी पड़ रही है? क्या उन्हें भारत के खिलाफ हुए आतंकी हमलों में निर्दोष नागरिकों का खून नजर नहीं आता? आखिर कांग्रेस बार-बार पाकिस्तान का बचाव क्यों कर रही है? सैफुद्दीन सोज पाकिस्तान के उस बयान का समर्थन कर रहे हैं जिसमें वह कह रहा है कि उसका हमले में कोई हाथ नहीं है। क्या अब हमें पाकिस्तान की सफाई पर यकीन करना चाहिए? क्या अब कांग्रेस इस्लामाबाद की जुबान बोलने लगी है? अनुराग ने कहा कि पाकिस्तान के मंत्री ने माना है और उनके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुल्लम-खुल्ला धमकी दी है कि भारत के अलग-अलग शहरों में वह आतंकवादी हमले करवा सकते हैं। जब हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी, तब भी कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। अब देश एक और आतंकी हमले से जूझ रहा है, कांग्रेस फिर से वही कर रही है।
विज्ञापन