फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mountain bathed in silver, plain with rain

पहाड़ चांदी से और मैदान बारिश से नहाए

Sun, 23 Feb 2014 01:02 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 23 Feb 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
Mountain bathed in silver, plain with rain
जाखू की चोटी पर फाहे गिरे हैं जबकि कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर, चंबा के भरमौर, चूड़धार, मनाली की चोटियों, लाहौल, किन्नौर और धौलाधार में बर्फबारी रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

कुफरी में छह इंच ताजा बर्फबारी के बाद यातायात बाधित हो गया है।
प्रदेश में 50 से ज्यादा सड़कें बर्फबारी के कारण बंद हो गई हैं। वहीं, परिवहन निगम के 80 से ज्यादा रूटों पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम खराब रहा। राजधानी शिमला में आसमान शनिवार पूरा दिन बादलों से घिरा रहा और हल्की बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सभी संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी और मजदूरों की तैनाती के निर्देश जारी कर दिए हैं।
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि आगामी 24 घंटों में मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है।
वहीं, चंबा के भरमौर, डलहौजी, जोत, होली, पांगी, तीसा व सलूणी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। सिरमौर जिले में चूड़धार, हरिपुरधार में फिर से हुआ हिमपात हुआ।
किन्नौर के सांगला सहित अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।
धर्मशाला में धौलाधार रेंज पर बर्फबारी हुई। इससे क्षेत्र में शीतलहर बढ़ गई है। कुल्लू और लाहौल घाटी में रोहतांग दर्रा, जलोड़ी दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी जारी है।

स्पीति घाटी का जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। यहां करीब 36 से ज्यादा संपर्क मार्गाें पर यातायात बंद है।
मंडी जिले की चौहारघाटी, मयोट, बड़ागांव से लेकर अन्य क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता नरेश शर्मा ने कहा कि यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed