Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Monsoon weakens in Himachal, humidity rises; no alerts until July 17 check the forecast.

Himachal: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, उमस बढ़ी; 17 जुलाई तक कोई अलर्ट नहीं, जानें पूर्वानुमान

Mon, 13 Jul 2026 07:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Jul 2026 07:58 PM IST
सार

सोमवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिलने से तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। बारिश थमने के बाद मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी और उमस का असर बढ़ने लगा है। 

विज्ञापन
Monsoon weakens in Himachal, humidity rises; no alerts until July 17 check the forecast.
माैसम का हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग ने 17 जुलाई तक कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। सोमवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिलने से तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। बारिश थमने के बाद मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी और उमस का असर बढ़ने लगा है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जिससे लोगों को जुलाई की उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे चल रहा था, लेकिन सोमवार को प्रदेशभर में धूप खिलने से मौसम का मिजाज बदल गया।

विज्ञापन
Trending Videos

कई जिलों में लोग दिन के समय गर्मी और उमस से परेशान दिखाई दिए। मौसम साफ रहने के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे रात के समय भी मौसम अपेक्षाकृत गर्म महसूस होने लगा है। मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय उमस का असर अधिक देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 जुलाई तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, लेकिन बड़े स्तर की वर्षा या मौसम संबंधी चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है। 18 और 19 जुलाई को मानसून के दोबारा सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। इन दिनों प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल फिर से जोर पकड़ सकते हैं और वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

69 सड़कें, 13 बिजली ट्रांसफार्मर, 80 पेयजल योजनाएं ठप
प्रदेश में सोमवार शाम तक 69 सड़कें, 13 बिजली ट्रांसफार्मर और 80 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। कुल्लू जिला में सबसे अधिक 38, मंडी में 13, सिरमौर में 6, शिमला में 5, कांगड़ा में 4, ऊना में 2 और लाहौल-स्पीति में एक सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए ठप है। सिरमौर में सबसे अधिक 69, हमीरपुर में 8 और शिमला में 3 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान
नेरी 35.0
ऊना 34.4
मंडी 34.0
बिलासपुर 33.0
कांगड़ा 32.8
हमीरपुर 31.7
धर्मशाला 31.0
सोलन 30.5
नाहन 30.0
शिमला 27.0
मनाली 26.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed