फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Kuldeep Singh Rathore said Central government is not giving financial help to Himachal

Kuldeep Singh Rathore: विधायक कुलदीप सिंह राठौर बोले- केंद्र सरकार हिमाचल के लिए नहीं कर रहा वित्तीय मदद

Mon, 02 Dec 2024 08:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Dec 2024 08:00 PM IST
सार

विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। राठौर ने कहा कि दो साल पहले प्राकृतिक आपदा के समय भी केंद्र सरकार ने हिमाचल की कोई आर्थिक सहायता नहीं की और अब पर्यटन विकास को लेकर भी नजरअंदाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
MLA Kuldeep Singh Rathore said Central government is not giving financial help to Himachal
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के हितों को पूरी तरह अनदेखा कर रही है।

विज्ञापन


कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार द्वारा 23 राज्यों को 3296 करोड़ पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए विशेष सहायता जारी करने की सूची में हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह नजरअंदाज करने पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल पर्यटन राज्य के तौर पर विख्यात है। भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा इस राज्य को पर्यटन विकास के लिए कोई भी प्रोत्साहन न दिया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है। राठौर ने कहा कि दो साल पहले प्राकृतिक आपदा के समय भी केंद्र सरकार ने हिमाचल की कोई आर्थिक सहायता नहीं की और अब पर्यटन विकास को लेकर भी नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश विदेश के लोगों के पहली पसंद हिमाचल है और हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते है। ऐसे में केंद्र सरकार को प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए विशेष मदद देनी चाहिए। राठौर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से आग्रह किया है कि उन्हें प्रदेश हित मे केंद्र सरकार से इस मामले को उठाकर प्रदेश की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों को भी इस बारे केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए, क्योंकि प्रदेश के लोगों ने उन्हें चुन कर केंद्र में प्रदेश के हितों की पैरवी करने व प्रदेश हित के कार्यों को पूरा करने के लिए चुना है न कि प्रदेश के हितों से खिलवाड़ करने को।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed