{"_id":"691206c58011f754da0f54c0","slug":"mla-hansraj-did-not-reach-the-police-station-even-after-receiving-notice-anticipatory-bail-plea-filed-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: नोटिस पर भी पुलिस थाने में नहीं पहुंचे भाजपा विधायक हंसराज, अग्रिम जमानत याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: नोटिस पर भी पुलिस थाने में नहीं पहुंचे भाजपा विधायक हंसराज, अग्रिम जमानत याचिका दायर
Mon, 10 Nov 2025 09:07 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 10 Nov 2025 09:07 PM IST
सार
चंबा से भाजपा विधायक हंसराज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज होने के बाद वे पुलिस के नोटिस के बाद भी सोमवार को महिला थाना में हाजिर नहीं हुए। इस बीच सेशन एवं स्पेशल जज की अदालत में विधायक की ओर से अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की।
विज्ञापन
चुराह विस क्षेत्र के विधायक हंसराज (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
युवती के आरोपों के बाद चुराह के विधायक हंसराज पुलिस के नोटिस के बाद भी सोमवार को महिला थाना में हाजिर नहीं हुए। इस बीच सेशन एवं स्पेशल जज की अदालत में विधायक की ओर से अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की। न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका पर अब मंगलवार को फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस की ओर से नोटिस के जरिये विधायक को सुबह 10:00 बजे महिला पुलिस थाना पहुंचने के निर्देश दिए थे। युवती ने विधायक पर शारीरिक शोषण समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों के बाद विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इससे पहले पुलिस टीम ने किहार थाना के तहत आते विश्राम गृह में पीड़िता को साथ लेकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
पिछले साल भी इस युवती ने विधायक ने अश्लील चैटिंग करने के आरोप लगाए थे। बाद में दोनों में समझौता भी हो गया था, लेकिन इस बार युवती ने विधायक पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को युवती महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी। अदालत में युवती ने जज के समक्ष अपने बयान दिए, जिसके आधार पर अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने को कहा था।
विज्ञापन