{"_id":"695d1c104feb1a3d3d00791d","slug":"minister-harshvardhan-chauhan-and-rajesh-dharmani-on-jairam-thakur-statement-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: जयराम ठाकुर के बयान पर मंत्रियों ने किया पलटवार, बोले- सीमेंट के दाम सरकार नहीं, कंपनियां करती हैं तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: जयराम ठाकुर के बयान पर मंत्रियों ने किया पलटवार, बोले- सीमेंट के दाम सरकार नहीं, कंपनियां करती हैं तय
Tue, 06 Jan 2026 07:58 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 06 Jan 2026 07:58 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीमेंट के दाम सरकार की ओर से तय नहीं किए जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी/उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि सीमेंट के दाम को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथ्यहीन बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। सीमेंट के दाम सरकार की ओर से तय नहीं किए जाते हैं। सीमेंट का उत्पादन निजी कंपनियों की ओर से किया जाता है और दाम कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया की ओर से निर्धारित किए जाते हैं। इस तथ्य से आमजन भी भलीभांति परिचित हैं। प्रदेश सरकार ने सीमेंट पर लगने वाले टैक्स में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है। जिससे सीमेंट के दामों में वृद्धि हो।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में सीमेंट के दाम वर्तमान दामों से 40 से 50 रुपये अधिक थे। वर्तमान सरकार ने लोगों को महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए निरंतर कदम उठाए हैं। समाज के उपेक्षित तथा कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में सुर्खियां प्राप्त करने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना उचित नहीं है। सरकार आपदा से क्षतिग्रस्त लोगों के घर, दुकान और सार्वजनिक आधारभूत ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को बयान जारी करने से पहले तथ्यों की जांच करने का परामर्श देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता वास्तविकता से भली भांति परिचित है। जनता प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये के पैकेज का अभी भी इंतजार कर रही है। नेता प्रतिपक्ष को इस संबंध में भी प्रकाश डालना चाहिए।
विज्ञापन