{"_id":"6929baaead3b47562104e5eb","slug":"minister-anirudh-singh-said-no-celebration-of-three-years-in-mandi-but-a-public-resolution-conference-2025-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बोले- मंडी में तीन साल का जश्न नहीं, जनसंकल्प सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बोले- मंडी में तीन साल का जश्न नहीं, जनसंकल्प सम्मेलन
Fri, 28 Nov 2025 08:37 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 28 Nov 2025 08:37 PM IST
सार
शुक्रवार को अनिरुद्ध सिंह, शहरी विकास मंत्री राजेश धर्माणी और कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल को जश्न के रूप में नहीं मनाया जा रहा है बल्कि आपदा के चलते इसे जन संकल्प सम्मेलन के रूप में मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में 11 दिसंबर को सरकार के तीन साल के जश्न की जगह पर जन संकल्प सम्मेलन होगा। इसमें आपदा प्रभावितों और सरकार की अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को राहत राशि प्रदान की जाएगी। आने वाले दो वर्षों में राज्य सरकार का हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में विजन लोगों के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को अनिरुद्ध सिंह, शहरी विकास मंत्री राजेश धर्माणी और कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों से बैठक कर इस आयोजन के संबंध में पूरी रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल को जश्न के रूप में नहीं मनाया जा रहा है बल्कि आपदा के चलते इसे जन संकल्प सम्मेलन के रूप में मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में मनाया जा रहा है। सम्मेलन में करीब 20 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने सरकार के तीन साल के जश्न के सवाल पर कहा कि प्रदेश में आपदा चल रही है, ऐसे में जश्न मनाने का सवाल ही नहीं हैं।
विज्ञापन
शहरी विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि तीन साल के जश्न की नोटिफिकेशन ब्यूरोक्रेट्स ने निकाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने जश्न के बजाय जन संकल्प सम्मेलन करने का फैसला किया है।
पंचायत चुनावों को 30 जनवरी तक का समय
प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में अभी आपदा का समय है, कई जिलों में रास्ते बंद होने की रिपोर्ट जिला प्रशासन की ओर से दी जा रही है। इसके बावजूद अभी 30 जनवरी तक का समय है। पंचायत चुनाव समय पर करवा लिए जाएंगे।
पंचायत चुनावों को 30 जनवरी तक का समय
प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में अभी आपदा का समय है, कई जिलों में रास्ते बंद होने की रिपोर्ट जिला प्रशासन की ओर से दी जा रही है। इसके बावजूद अभी 30 जनवरी तक का समय है। पंचायत चुनाव समय पर करवा लिए जाएंगे।