फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Minister of Panchayati Raj Anirudh Singh on the construction of mosque in Sanjauli Shimla

Sanjauli Masjid Controversy: 'रोहिंग्या भी पहुंच गए हैं यहां, बांग्लादेश से आए कुछ लोगों को वो भी हैं जानते'

Wed, 04 Sep 2024 09:20 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Sep 2024 09:20 PM IST
सार

पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि संजौली में मस्जिद के कारण लोगों में आक्रोश है। एक विशेष समुदाय के नए-नए लोग रोज यहां पर आ रहे हैं। क्या ये सभी रोहिंग्या मुसलमान हैं। कई को तो वह जानते भी हैं कि वह बांग्लादेश से हैं।

विज्ञापन
Minister of Panchayati Raj Anirudh Singh on the construction of mosque in Sanjauli Shimla
पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह विधानसभा में संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद निर्माण पर बुधवार को विधानसभा सदन में विधायक हरीश जनारथा और मंत्री अनिरुद्ध सिंह आमने-सामने हो गए। नियम 62 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर इस मामले को लेकर सदन खूब गरमाया। मंत्री अनिरुद्ध सिंह के वक्तव्य के दौरान विपक्षी सदस्यों ने कई बार पटल थपथपाकर उनका समर्थन किया। जवाब में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कानून अपने हिसाब से काम कर रहा है। हमें सभी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

विज्ञापन


पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि संजौली में मस्जिद के कारण लोगों में आक्रोश है। एक विशेष समुदाय के नए-नए लोग रोज यहां पर आ रहे हैं। क्या ये सभी रोहिंग्या मुसलमान हैं। कई को तो वह जानते भी हैं कि वह बांग्लादेश से हैं। अगर यहां पर कोई स्थानीय लोग अवैध ढारा बना दे तो उसे तुरंत तोड़ दिया जाता है। संजौली में बिना मंजूरी के बहुमंजिला मस्जिद बना दी गई। इसे तोड़ा तक नहीं गया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। कहा कि शिमला के लोअर बाजार से लक्कड़ बाजार जाने वाली टनल से औरतों का गुजरना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने शिमला में बैठने वाले तहबाजारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। जवाब में शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस मामले में कुछ की टोन ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने कहा कोर्ट अगर अवैध बोलता है तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

झगड़े को कुछ और रंग देने का हो रहा प्रयास : जनारथा
सदन में कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि शनिवार रात को हमारे अपने लोगों के बीच झगड़ा हुआ। अब इस झगड़े को कुछ और रंग देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो नाबालिग है। उन्होंने कहा कि यह मस्जिद वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनी है। इसमें 10-15 साल पहले निर्माण शुरू हुआ। आसपास की जमीन भी वक्फ बोर्ड की है। अगर वक्फ बोर्ड एक्शन लेता है तो हमारे लोग भी फंस जाएंगे। उन्होंने कहा कि मस्जिद के साथ पांच-छह शौचालय भी बनाए गए थे। इसी साल जून में 3 दिन के अंदर ही उन्हें तोड़ दिया गया। यह मामला नगर निगम कोर्ट में लगा है। उन्होंने कहा, अवैध निर्माण पर तुरंत एक्शन होना चाहिए। इसको लेकर बिना मतलब का तूल नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह छोटा मसला नहीं है। कानून-पुलिस अपना एक्शन ले। कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

नियम 62 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव उठाते हुए चौपाल से भाजपा विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि जिस जगह मस्जिद है, वहां कई मंदिर, स्कूल, पुस्तकालय, डिग्री कालेज, ट्यूशन सेंटर इर्द-गिर्द है। मस्जिद के आसपास 99 फीसदी दूसरे धर्म के लोग रहते हैं। वहां स्थिति इतनी खराब हो गई कि 500-500 लोग अपने धर्म के प्रचार को इकट्ठे होते हैं। उन्होंने कहा कि संजौली में धर्म के नाम पर प्रचार हो रहा है, उस पर रोक लगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed