फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Micro ATMs will be installed in the cooperative societies of Himachal Pradesh

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की सहकारी समितियों में लगेंगे माइक्रो एटीएम, आधुनिकीकरण के तहत लांन्च की स्कीम

Thu, 07 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा सुरेंद्र कौर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
सुरेंद्र कौर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 07 Nov 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में अब सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा भी दी जाएगी। सोसायटी में यह सुविधा केंद्र की ओर से दी जा रही है।
 

विज्ञापन
Micro ATMs will be installed in the cooperative societies of Himachal Pradesh
माइक्रो एटीएम (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सहकारी समितियों में अब लोगों की बेहतर सुविधाओं के लिए सोसाइटियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा भी दी जाएगी। जबकि इससे पहले लोग समिति का लाभ लेने व पैसा निकालने के लिए खाते की कॉपी का उपयोग करते थे, लेकिन अब सोसायटी के सदस्य बैंकों की तरह ही अपनी सोसायटी से पैसा निकलवा माइक्रो एटीएम का उपयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन


ऐसे कर सकेंगे माइक्रो एटीएम का उपयोग
सोसायटी में यह सुविधा केंद्र की ओर से दी जा रही है। सहकारी समितियों में हो रहे आधुनिकीकरण के तहत पिछले ही माह केंद्र की ओर से प्रदेश की सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की स्कीम को लांन्च किया है। माइक्रो एटीएम का उपयोग लोग सहकारी सभाओं में रखी गई पॉश मशीन के माध्यम से कर सकेंगे।
विज्ञापन


इन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
बता दें कि, प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में कुल 2741 करीब प्राइमरी प्राथमिक सहकारी समितियां हैं, वहीं प्रदेश में यह सुविधा उन सहकारी सभाओं में मिलेगी, जो सहकारी सभा ग्रेड ए और बी में काम कर रही है और जिनका लगभग एक से 2 करोड़ का कारोबार है। माइक्रो एटीएम की सुविधा लेने के लिए पहले उपभोक्ता का खाता सहकारी सभा में होना जरूरी है और सोसायटी के तहत आने वाले क्षेत्र के लोग ही इस सुविधा का लाभ ले पाऐंगे। जिससे लोगों व किसानों को बैंक की भीड़ में व घरों से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा और अपनी ही पंचायत में बैंक की तरह सुविधा ले पाऐंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की सहकारी समितियों में जल्द ही माइक्रो एटीएम लगा दिए जाऐंगे, जिससे लोगों को आधुनिकीकरण की सुविधा ले पाऐंगे। माइक्रो एटीएम उन समितियों में लगाए जाएंगे जहां लगभग 1 से 2 करोड़ का कारोबार हो। यह माइक्रो एटीएम जिस समिति का होगा वहीं उपयोग में लाया जाएगा। किसी अन्य समिति में इसका उपयोग नहीं किया जाएगा- संतोष कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार, उत्तरी क्षेत्र सहकारी समितियां स्थित धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed