फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Saurabh Meerut Murder Case: Sahil Shukla and Muskan Stayed In a Hotel in Kasol for Six Days

Saurabh Murder Case: हिमाचल के इस होटल में छह दिन रुके थे साहिल और मुस्कान, कमरे में ही रहते थे अधिकतर समय

Sun, 23 Mar 2025 11:52 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Mar 2025 11:52 AM IST
सार

Saurabh Murder Case Update: मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को लेकर नया खुलासा हुआ है। सौरभ की हत्या को अंजाम देने वाली उसकी पत्नी मुस्कान व उसका प्रेमी साहिल शुक्ला कसोल के एक होटल में छह दिन रुके थे।

विज्ञापन
Saurabh Meerut Murder Case: Sahil Shukla and Muskan Stayed In a Hotel in Kasol for Six Days
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ कुमार की हत्या का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हत्या की आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को लेकर नया खुलासा हुआ है। सौरभ की हत्या को अंजाम देने वाली उसकी पत्नी मुस्कान व उसका प्रेमी साहिल शुक्ला कसोल के एक होटल में छह दिन रुके थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


दोनों ने 10 मार्च को होटल में चेक इन किया था, जबकि 16 मार्च को उन्होंने चेक आउट किया। जब होटल में चेक इन किया तो साहिल शुक्ला ने मुस्कान को अपनी पत्नी बताया था। उनके साथ केवल उनका ड्राइवर था। दोनों अधिकतर समय होटल के कमरे के अंदर बिताते थे। इतने दिनों वे यहां रहे तो किसी से मिलते-जुलते नहीं थे, वे स्टाफ के साथ भी ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। उनका खाना-बगैरह उनके कमरे में ही जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि होटल संचालकों की ओर से कमरा किराये पर देने से पहले औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। अब उत्तर प्रदेश मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ कुमार की हत्या के आरोपियों के कसोल के होटल में रुकने की बात का पता चलते ही चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कसोल में होटल संचालक अमन ने कहा कि वे दिन में एक-आध बाहर ही बाहर निकलते थे। जब वे बाहर जाते थे तो गाड़ी लेकर जाते थे, अपने साथ ड्राइवर को ले जाते थे। चेक इन से पहले पूछताछ में प्रेमी साहिल शुक्ला ने मुस्कान को अपनी पत्नी बताया था। दोनों ने 10 मार्च को चेक इन जबकि 16 मार्च को चेक आउट किया।

ड्रम और सीमेंट के लिए बनाए जा रहे रील 
सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान-साहिल को लेकर वीडियो तो वायरल हो ही रहे हैं। इनके साथ ही हत्या में शव के टुकड़े कर उसे छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए ड्रम और सीमेंट को लेकर भी रील्स बनाई गई हैं। इंस्टाग्राम और एक्स पर इन्हें वायरल किया जा रहा है। एक रील में नीले रंग का ड्रम लेकर युवक मोबाइल पर बात करता दिख रहा है। इसमें वह कहता है भईया ड्रम और सीमेंट ले जा। हमें नहीं चाहिए। न हमें इसके बदले कोई पैसे चाहिए। बस तू किसी तरह ड्रम और सीमेंट को उठाकर यहां से ले जा। इस तरह की कई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चार मार्च की शाम को हिमाचल घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed