फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth will face loss of four points in police constable recruitment

Mandi News: संधोल स्कूल एनसीसी यूनिट नहीं हुई बहाल, पुलिस कांस्टेबल भर्ती में युवाओं को चार अंकों का होगा नुकसान

Thu, 10 Oct 2024 11:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 10 Oct 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
Youth will face loss of four points in police constable recruitment
संधोल (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे संधोल के युवाओं को चार अंकों का नुकसान होने जा रहा है। दरअसल संधोल स्कूल की एनसीसी यूनिट को वर्ष 2020 से निलंबित कर दिया गया है। इससे स्थानीय युवाओं को इससे वंचित होना पड़ा है।
विज्ञापन


हाल ही में जारी पुलिस भर्ती की अधिसूचना में एनसीसी के प्रमाण पत्र पर चार अंक दिए जाने का प्रावधान किया गया है, लेकिन यूनिट बंद होने के कारण क्षेत्र के युवा नाराज हैं। 1960 में स्थापित इस यूनिट से युवाओं ने प्रशिक्षण लेकर देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 64 वर्ष पुरानी एनसीसी यूनिट के निलंबन से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के बच्चों के रोजगार के अवसर भी प्रभावित हुए हैं। यूनिट को बंद करने का कारण स्टाफ का अभाव और स्कूल की औपचारिकताएं पूरी न बताया गया है।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक लीग संधोल के अध्यक्ष कर्नल खेम चंद मंढोत्रा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की कमी के चलते यह यूनिट निलंबित हुई है, जिसका खामियाजा स्थानीय युवा वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने इस मामले में सांसद अनुराग ठाकुर, रक्षा मंत्रालय और एनसीसी निदेशालय से पत्राचार किया है, लेकिन अभी तक यूनिट की बहाली नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के आधा दर्जन पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी पूर्व में विभिन्न सरकारों के मंत्रियों और स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर से गुहार लगाई थी, लेकिन यूनिट बहाल नहीं हो सकी है। स्थानीय पंचायत दत्तवाड़ के प्रधान बीर चंद, संधोल सेवा विकास एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष मान सिंह सकलानी और नेरी पंचायत के प्रधान जितेंद्र जम्वाल ने इस निलंबन को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed