फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth take to the streets to protest against the NEET paper leak.

Mandi News: नीट पेपर लीक के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा

Fri, 24 Jul 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth take to the streets to protest against the NEET paper leak.
मंडी में उपायुक्त कार्यलय ​के बाहर नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवा धरना प्रदर्शन करते हुए। संवा
ने शहर में रैली निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नीट पेपर लीक मामले को लेकर वीरवार को युवा अधिकार जन आंदोलन के सदस्यों ने शहर में रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा नेता भास्कर ठाकुर ने किया। इस दौरान युवाओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और जिला उपायुक्त के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा।

युवा नेता भास्कर ठाकुर ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों से लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन में मांग की गई कि पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के हितों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। युवा अधिकार जन आंदोलन के सदस्यों ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed