Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth take a stand against 'chitta' (synthetic drugs); say awareness is the greatest weapon

Mandi News: बादलों के बीच चिट्टे के खिलाफ उतरे युवा, बोले- जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार

Sat, 14 Nov 2026 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth take a stand against 'chitta' (synthetic drugs); say awareness is the greatest weapon
मंडी में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकाथॉन के दौरान पड्डल मैदान में पुलिस बैंड की धुनों पर ​थ
पड्डल मैदान का माहौल उत्साह से सराबोर रहा
विज्ञापन

स्कूलों के बच्चों ने एंटी चिट्टा वाकाथॉन में लिया भाग, उत्साह ने हर किसी को किया हैरान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। युवा पीढ़ी के जीवन और भविष्य को धीरे-धीरे निगल रहे चिट्टे के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए शुक्रवार को हजारों विद्यार्थी पड्डल मैदान में उमड़ पड़े। सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों ने एंटी चिट्टा वाकाथॉन में भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। सुबह नौ बजे से ही पड्डल मैदान में विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सदर क्षेत्र के अलावा आसपास के उपमंडलों से भी विद्यार्थी बसों में सवार होकर मंडी पहुंचे। देखते ही देखते मैदान विद्यार्थियों की भारी भीड़ से भर गया।

आसमान में बादलों की मौजूदगी के बीच पड्डल मैदान का माहौल उत्साह से सराबोर रहा। नशे के खिलाफ जागरूकता के इस अभियान में विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों का उत्साह बता रहा था कि युवा पीढ़ी चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में अपनी भागीदारी निभाने के लिए तैयार है। वॉकाथाॅन में शामिल युवाओं का कहना है कि जागरूकता ही चिट्टे के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।
विज्ञापन

बॉक्स

चिट्टा युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। समाज के सभी वर्ग के लोगों को इसके खात्मे के लिए मिल कर प्रयास करने होंगे। -अर्श, इंडस पब्लिक स्कूल मंडी

चिट्टा के समूल नाश के लिए अपने घर गांव से शुरूआत करनी होगी। चिट्टा का सेवन करने वालों की अपने गांव से पहचान कर लोगों को जागरूक करना होगा। -राघव जम्वाल वीजीसी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चिट्टा की तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देकर अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाना होगा। अन्यथा यह बीमारी पूरे समाज को अंदर से खोखला कर देगी। -नव्या निवासी पैड़ी


चुप्पी नहीं बल्कि जागरूकता ही इस लड़ाई का सबसे बड़ा हथियार। अगर आसपास के क्षेत्र में कोई चिट्टा का कारोबार करता है तो सभी लोगों को एकजुट हो कर उसका बहिष्कार करना होगा। -सोनाक्षी सुंदरनगर

चिट्टा की लत लगने पर व्यक्ति इसका आदी हो जाता है। शिक्षण संस्थानों के आस पास यह लोग अधिक सक्रिय रहते है इसलिए शिक्षण संस्थानों के नजदीक पैनी नजर रखनी चाहिए। -भारती सुंदरनगर
........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed