फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth made aware of ill effects of drugs: Gajend

नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक किए युवा : गजेंद्र

Tue, 12 Aug 2025 04:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 04:25 PM IST
विज्ञापन
Youth made aware of ill effects of drugs: Gajend
ज्ञान विज्ञान समिति ने सदर, बल्ह, गोहर, करसोग, सरकाघाट में आयोजित किए शिविर
विज्ञापन


........
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने सदर, बल्ह, गोहर, करसोग और सरकाघाट खंडों में जागरुकता शिविर आयोजित किए। समिति के जिला सचिव गजेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविरों में युवाओं को नशे से होने वाली समस्याओं, मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव और अन्य सामाजिक कुरीतियों के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि समाज में फैल रही नशे की बुराई सबसे बड़ी समस्या है। यह समाज को खोखला कर रही है। नशा युवाओं को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित कर रहा है। सिंथेटिक नशे के बढ़ते उपयोग के कारण युवाओं की मौत हो रही है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए समिति की ओर से प्रदेशभर में युवा बचाओ अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें स्कूल, काॅलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में जागरुकता शिविरों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए द व्हाइट ट्रूथ नाम से एक वेब सीरीज तैयार की है। इसका ट्रेलर मंगलवार को बचत भवन शिमला से जारी किया गया है। इस वेब सीरीज में सात एपीसोड होेंगे। इसमें युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। एपीसोड का प्रसारण 8 सितंबर से ज्ञान विज्ञान स्ट्रीम यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से भी देखा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed