फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth killed by stoning on money transaction

पैसों के लेनदेन पर युवक की पत्थरों से मारकर हत्या

Sat, 06 Nov 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by stoning on money transaction
मंडी। पैसों के लेन देन पर दो युवकों में हुए झगड़े में एक की पत्थरों से मारकर हत्या कर दी गई है। मामला औट पुलिस थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी बुद्धि सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने की है। मृतक की पहचान शिवलाल (28) पुत्र मीने राम निवासी थरमनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिवलाल का पैसों को लेकर आरोपी बुद्धि सिंह निवासी बंधी के साथ लेन देन था। इसलिए दोनों में झगड़ा हो गया। आरोपी बुद्धि सिंह ने पत्थरों से शिवलाल के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शिवलाल को आखिरी बार चार नवंबर (दीपावली) की शाम को बुद्धि सिंह के साथ देखा गया था। दोनों एक साथ शराब के नशे में बुद्धि सिंह की बाइक पर घूमते नजर आए थे। बाद में शिवलाल को पांच नवंबर की शाम को कॉलोनी बाई स्थान के पास सड़क से करीब 50 फीट नीचे मृत अवस्था में पाया। आरएफएसएल टीम ने 6 नवंबर की सुबह घटनास्थल का दौरा किया और घटनास्थल का विश्लेषण किया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक शिवलाल ने बुद्धि सिंह से पैसे उधार लिए थे। शराब पीने के बाद घर के रास्ते में उनका झगड़ा हो गया। 5 नवंबर की शाम को कॉलोनी बाई स्थान के पास पुलिस को एक शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

रात को एसएचओ थाना औट और एएसपी मंडी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यही पाया गया कि बुद्धि सिंह ने मृतक के सिर पर पत्थर से हमला किया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को 50 फीट नीचे फेंक दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी बुद्धि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed