फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth going home in Deepawali dies after falling in Uhl river

दीपावली में घर जा रहे युवक की ऊहल नदी में गिरकर मौत

Fri, 05 Nov 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth going home in Deepawali dies after falling in Uhl river
द्रंग (मंडी)। चौहारघाटी की वरधाण पंचायत में युवक की ऊहल नदी में गिरकर मौत हो गई। युवक हाल ही में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का ग्राउंड टेस्ट पास कर जोगिंद्रनगर के किसी कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहा था। मृतक युवक प्रेम लाल (21) पुत्र सरूप चंद निवासी सिल्हाफाट डाकघर वरधाण उपतहसील टिक्कन का रहने वाला था।
विज्ञापन

प्रेम लाल बुधवार को जोगिंद्रनगर से अपने गांव सिल्हाफाट जा रहा था। वरधाण में राशन डिपो से खाद्य सामग्री लेकर ऊहल नदी पार करते समय पांव फिसलने से गिर गया। युवक का शव शुक्रवार सुबह ऊहल नदी में बरामद हुआ है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पधर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिस जगह शव बरामद हुआ, वहां पर गेहूं का बोरा भी नदी में गिरा पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की तफ्तीश की जा रही है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि की है। बता दें कि वरधाण पंचायत के करीब आधा दर्जन गांव के लोगों को ऊहल नदी पार करनी पड़ती है। ऐसे में इस घटना से चौहारघाटी के ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed