{"_id":"590cafbd4f1c1b810d443ac5","slug":"youth-found-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास नदी में चट्टानों के बीच फंसा मिला पानीपत के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास नदी में चट्टानों के बीच फंसा मिला पानीपत के युवक का शव
मंडी
Updated Fri, 05 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
ब्यास नदी के किनारे अपने दोस्तों के साथ सेल्फी लेता पानीपत निवासी राज छेत्री उर्फ जॉनी। जिसकी बाद में डूबने से मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। मंडी से सटे पांच मील के पास वीरवार को ब्यास नदी में बहे हरियाणा के युवक का शव बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार सुबह छह बजे के करीब शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के चार घंटे के बाद नंगल से आए गोताखोरों ने शव को ढूंढ निकाला। युवक का शव चट्टान के नीचे फंसा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राज छेत्री उर्फ जॉनी निवासी पानीपत (हरियाणा) बद्दी के एक होटल में काम करता था। वह दिल्ली से बुलाए अपने चार दोस्तों के साथ मनाली घूमने जा रहा था। मंडी पहुंचते ही सभी दोस्त पांच मील के पास ब्यास किनारे फोटोग्राफी करने उतर गए। इसी दौरान जॉनी ने पानी में सेल्फी लेने की बात दोस्तों से कही। दोस्तों ने उसे पानी में जाने से मना किया। लेकिन, सेल्फी के चक्कर में वह पानी में चला गया। सेल्फी लेने के बाद वह अधिक गहरे पानी में चला गया। जिससे तेज बहाव की चपेट में आकर वह बह गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन, जॉनी का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पुलिस ने नंगल से आए गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जॉनी के पिता रामू और मां कलावती सुबह ही मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार रामू मूलत: नेपाल निवासी है। वह पानीपत में लंबे अरसे से रह रहे हैं। सर्च ऑपरेशन के चार घंटे बाद गोताखोरों ने शव तलाश लिया। एसएचओ सदर थाना सुनील कुमार ने कहा कि युवक का शव चट्टानों के बीच में फंसा हुआ था। गोताखोरों ने शव को निकाल लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन