{"_id":"5707dbef4f1c1bf168c810e8","slug":"youth-fell-in-the-deep-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से उतरा और झील में कूदा मानसिक रूप से बीमार युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से उतरा और झील में कूदा मानसिक रूप से बीमार युवक, मौत
मंडी।
Updated Fri, 08 Apr 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : getty
करसोग (मंडी)। उपमंडल के तहत इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला ले जा रहे मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने तत्तापानी के पास पुल से झील में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर नाविकों के साथ मिलकर शव की तलाश की, लेकिन अभी तक शव नहीं मिला है। नंगल से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। गोताखोरों शनिवार को फिर शव की तलाश करेंगे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शुक्रवार जय सिंह निवासी फालिंदी मानसिक रूप से बीमार अपने बेटे जितेंद्र को आईजीएमसी शिमला इलाज के लिए ले जा रहा था। लगभग साढ़े सात बजे बस तत्तापानी के पुल के पास पहुुंची। बस के रुकते ही जितेंद्र एक दम बस से उतरा। जब तक उसके पिता बस से बाहर आ पाते जितेंद्र पुल से झील में कूद गया। स्थानीय लोगों ने एसडीएम कार्यालय में सूचित किया। इसके बाद एसडीएम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय नाविकों की मदद से शव की दिनभर तलाश की। लेकिन, शाम तक शव नहीं मिल पाया। शनिवार को गोताखोर शव की तलाश करेंगे। एसएचओ करसोग सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन