फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth dies under suspicious circumstances

Mandi News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, चिट्टे की ओवरडोज की आशंका

Sat, 14 Oct 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
मंडी। शहर में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टता मौत का कारण चिट्टे की ओवरडोज बताई जा रही है। युवक मंडी जिले की अभिलाषी यूनिवर्सिटी चैलचौक में पढ़ रहा था। इससे पहले युवक चंडीगढ़ में था और चार महीने पहले ही आया था। बताया जा रहा है कि युवक को नशे की लत चंडीगढ़ में लगी थी।मंडी पुलिस के अनुसार आर्यन ठाकुर 19 पुत्र जगदीश ठाकुर गांव एवं डाकघर सदयाणा तहसील मंडी बीते शुक्रवार शाम को मंडी में अपने एक दोस्त के क्वार्टर चंद्रलोक मंडी पहुंचा था। यहां वे नशे में था और ठीक से बैठ नहीं पा रहा था। शनिवार सुबह करीब 7:30 जब उठे तो दाेस्त ने देखा कि उसके नाक और मुंह से झाग निकली हुई थी और हिल डुल नहीं रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए जोनल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने मौत पर किसी भी तरह का शक न होने का हवाला देते हुए शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टता में चिट्टे की ओवरडोज से मौत होनी पाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed