फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   youth congress, protest over ignoring Sarkaghat

सरकाघाट की अनदेखी पर युकां ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 15 Nov 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
youth congress, protest over ignoring Sarkaghat
सरकाघाट में प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : Mandi
सरकाघाट (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट क्षेत्र की अनदेखी पर युवा कांग्रेस और स्थानीय युवाओं ने सरकाघाट में धरना-प्रदर्शन किया। महंगाई के विरोध में बाजार में एक रैली भी निकाली। इसकी अगुवाई युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने की।
विज्ञापन

इस दौरान पुराना बस अड्डा सरकाघाट में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह का पुतला भी फूंका। कार्यकर्ताओं ने मंत्री और विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की। यदोपती ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार, मंत्री महेंद्र सिंह और विधायक कर्नल इंद्र सिंह सरकाघाट का वजूद खत्म करने पर उतारू हो चुके हैं।
विज्ञापन

सरकाघाट से 70 बसों को धर्मपुर ले जाया गया और बाद में अब परिवहन विभाग के 121 कर्मचारियों का तबादला धर्मपुर कर दिया गया। सरकार से प्रश्न पूछा कि धर्मपुर डिपो बनाया तो नया स्टाफ, नए पद क्यों नहीं तैयार किए। सरकाघाट डिपो से ही बसें और स्टाफ क्यों लिया जा रहा है। इस मौके पर परवीन चंदेल, सौरव शर्मा, श्रेयस ठाकुर, अनिल वर्मा, शशि, बिक्कू, मौंटी, अमर सिंह पटियाल, विनय कुमार, संजीव, नरेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed