{"_id":"5ffdd2988ebc3e340356013d","slug":"youth-congress-besieged-mp-s-residence-in-jogindernagar-mandi-news-sml3575679115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर में युकां ने किया सांसद के आवास का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर में युकां ने किया सांसद के आवास का घेराव
विज्ञापन
सांसद रामस्वरूप के घर का घेराव करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : Mandi
मंडी/जोगिंद्रनगर। किसान कानूनों के विरोध में युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर सांसद राम स्वरूप शर्मा के जोगिंद्रनगर स्थित आवास का घेराव किया। युकां जिलाध्यक्ष तरुण ठाकुर ने बताया कि यह प्रदर्शन केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किया गया।
कहा कि देशभर का किसान कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली सीमा पर बैठ कर न्याय की गुहार लगा रहा है। सांसद अब तक मौन बैठे हुए हैं। अब सर्वोच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद भी टस से मस नहीं हो रही है। बताया कि किसान आंदोलन में देशभर के 70 किसान शहीद हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को चेताया कि यदि शीघ्र किसान विरोधी कानूनों को रद्द नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस आंदोलन में कूद कर उग्र प्रदर्शन करेगी।
इस अवसर पर जोगिंद्रनगर खंड के अध्यक्ष राकेश धरवाल, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जीवन ठाकुर, युवा अध्यक्ष सौरव ठाकुर, उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, सराज युकां उपाध्यक्ष डिंपल, गुरुशरण, जितेंद्र, पंकज, दीपक, तिलक राज आदि मौजूद रहे। संवाद