फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   youth congress assitation

मंडी में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 03 Jun 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 03 Jun 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
youth congress assitation

केंद्र सरकार की ओर पेश किए भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में युवा

विज्ञापन
कांग्रेस की ओर से बुधवार को मंडी में जिला स्तरीय रैली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान युकां कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अतिरिक्त उपायुक्त रूग्वेद ठाकुर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिसमें युवा कांग्रेस भूमि अधिग्रहण विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए इसे जल्द वापस लेने की मांग की है। भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में जिला स्तरीय रैली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह की अगुवाई में निकाली गई। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शामिल होकर भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किया। मंडी के रानीबाईं से रैली शुरू हुई। पुलघराट से इंदिरा मार्केट होते हुए उपायुक्त कार्यालय परिसर में पहुंची। रैली के दौरान काफी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बड़े-बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। यूपीए सरकार के समय भूमि अधिग्रहण कानून में प्रावधान था कि जिस किसान की भूमि अधिग्रहण की जाएगी। उसके परिवार के सदस्य को नौकरी देने का प्रावधान था। वहीं यदि अधिग्रहण की गई भूमि का पांच साल तक इस्तेमाल नहीं होता है तो उसका हकदार भूमि मालिक ही होता था। लेकिन मोदी सरकार की ओर से पेश किए गए भूमि अधिग्रहण बिल में इसी तरह का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। पहले चरण में प्रदेश के 68 विधानसभा हलकों में ब्लॉक स्तर पर भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में पदयात्रा कर किसानों व बागवानों को जागरूक किया गया। अब दूसरे चरण में जिला स्तर पर रैली निकाली जा रही है।

रैली में स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी, सीपीएस मनसा राम, सोहन लाल ठाकुर, मिल्ड फेड के चेयरमैन चेत राम, एससीएसटी निगम के चेयरमैन एवं कांग्रेस सुंदरनगर के जिला अध्यक्ष टेक चंद डोगरा, प्रदेश विश्वविद्यालय के ईसी सदस्य चंद्रशेखर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, यदुपति ठाकुर, हरेंद्र सेन, पुष्पराज, विकास कपूर, द्रंग ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता केशव नायक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed