{"_id":"67332fb38d4f33546e0a44f5","slug":"youth-are-being-made-aware-on-disaster-management-mandi-news-c-90-1-ssml1025-140013-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आपदा प्रबंधन पर जागरूक किए जा रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आपदा प्रबंधन पर जागरूक किए जा रहे युवा
विज्ञापन
सरकाघाट एसडीएम परिसर में शुरू हुई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी ने मंगलवार को सरकाघाट एसडीएम कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय कार्यशाला का आगाज किया। 12 से 14 नवंबर तक चलने वाली कार्यशाला में विभिन्न पंचायतों से आए लगभग 60 युवा स्वयंसेवियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें ग्राम पंचायत गोपालपुर, ढलवान, चौक और गाहर के युवा स्वयंसेवियों को आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने बताया कि यह पहल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, अग्निकांड आदि से होने वाले नुकसान को कम करना है। कहा कि समुदाय को जागरूक और प्रशिक्षित करके ही प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है। जिला आपदा प्राधिकरण मंडी के जिला समन्वयक अमरजीत सिंह ने स्वयंसेवियों को जलभराव, भूस्खलन और अग्निकांड जैसी आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों पर चर्चा की। संवाद