फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youngstar Sports Club Dhaned won the cricket competition

यंगस्टार स्पोर्ट्स क्लब धनेड़ ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 29 Jan 2022 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Youngstar Sports Club Dhaned won the cricket competition
गासी माता स्पोर्ट्स क्लब पटड़ीघाट की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह पर विजेता - फोटो : Mandi
सरकाघाट (मंडी)। गासी माता स्पोर्ट्स क्लब पटड़ीघाट की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को समाप्त हो गई। इसकी अध्यक्षता हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गासी स्पोर्ट्स क्लब और यंग स्टार स्पोर्ट्स क्लब धनेड़ के बीच हुआ।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार स्पोर्ट्स क्लब धनेड़ ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट पर 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गासी माता स्पोर्ट्स क्लब की पूरी टीम 79 रन पर सिमट गई। यंगस्टार स्पोर्ट्स क्लब धनेड़ ने यह प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन

मुख्यातिथि यदोपति ठाकुर ने विजेता टीम को 11000 और उपविजेता टीम को 7500 रुपये की राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यदोपति ठाकुर ने 5100 रुपये की राशि आयोजकों को भेंट की। उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों और खेलों में लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस नेता विनोद शर्मा, छब्बी राम, हेत राम, सतीश कुमार, भावना शर्मा, सौरव शर्मा, मोंटी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed