फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Young man and girl caught injecting drugs

Mandi News: इंजेक्शन से नशा करते युवक-युवती पकड़े

Sat, 06 Apr 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Young man and girl caught injecting drugs
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल थाना पुलिस ने बीएसएल कॉलोनी में एक युवक और युवती को नशे का सेवन करते हुए रंगेहाथ धरा है। जानकारी के अनुसार बीएसएल थाना पुलिस को सूचना मिली कि कॉलोनी में जीरो चौक के पास युवक और युवती स्कूटी को एक तरफ खड़ा कर वीरान में इंजेक्शन के माध्यम से नशा कर रहे हैं। अगर पुलिस मौके पर पहुंचती है तो दोनों को पकड़ा जा सकता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस महिला पुलिस कर्मियों को साथ लेकर उक्त जगह के लिए रवाना हो गई। यहां जाकर देखा तो दोनों स्कूटी को साइड में लगाकर नशे का सेवन कर रहे थे। इस पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के पास चिट्टा तो नहीं मिला लेकिन बाजू में नसों पर इंजेक्शन लगाने के निशान मौके पर पाए गए। इससे यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों चिट्टा का सेवन कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के साथ इंजेक्शन को भी कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी कि वह नशे को कहां से लाए थे। उधर, डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed