फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Young man addicted to online games snatches Rs 50,000 from old man, now goes to jail

Mandi News: ऑनलाइन गेम के आदी युवक ने बुजुर्ग के 50,000 रुपये छीने, अब पहुंचा जेल

Wed, 14 Aug 2024 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 14 Aug 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Young man addicted to online games snatches Rs 50,000 from old man, now goes to jail
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मोबाइल पर ऑनलाइन गेम की लत ने एक कॉलेज छात्र को गंभीर परेशानी में डाल दिया है। 20 वर्षीय युवक ने खेल की आदत को पूरा करने के लिए अपने परिजनों की 10 हजार रुपये की राशि लुटा दी और इसके बाद 50,000 रुपये चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया। अब वह पुलिस की गिरफ्त में है और सलाखों के पीछे रो रहा है।
विज्ञापन

संबंधित छात्र जोगिंद्रनगर कॉलेज में पढ़ता है और चौंतड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। ऑनलाइन गेम की लत इतनी गंभीर हो गई कि उसने भराड़ू में एक पूर्व सैनिक से 50 हजार रुपये की नकदी छीन ली और अपने परिवार के सदस्य की 10 हजार रुपये की राशि भी खेल में लुटा दी। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसकी तस्वीर मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।
विज्ञापन

आरोपी युवक ने बताया कि उसने अपनी दादी से लिए गए 10 हजार रुपये भी ऑनलाइन गेम की लत में खो दिए और इसके बाद डिप्रेशन से उबरने के लिए बुजुर्ग से नकदी छीन ली। अब वह अपनी इस हरकत पर शर्मिंदा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की आपराधिक पृष्ठभूमि सामने आई है और ऑनलाइन गेम की आदत उसकी समस्याओं की मुख्य वजह पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना के कार्यकारी प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं की जांच जारी है और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed