फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Yogesh and Kanchan named Best Volunteers.

Mandi News: योगेश और कंचन बने बेस्ट वॉलंटियर

Wed, 07 Oct 2026 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Yogesh and Kanchan named Best Volunteers.
रिवालसर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी गहरी में सात दिनों से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में कैप्टन गणेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिविर के दौरान किए गए विभिन्न सेवा एवं जागरूकता कार्यों की प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य बालकृष्ण यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि जीवन में लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ कार्य किया जाए तो व्यक्ति समाज में ऊंचे मुकाम और महत्वपूर्ण पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को एनएसएस गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों में भाग लिया। समापन समारोह के दौरान शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले योगेश कुमार और कंचन को बेस्ट वॉलंटियर के खिताब से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed