{"_id":"66eec71ba979cb8d670a8a2c","slug":"yamraj-took-to-the-streets-to-teach-a-lesson-to-careless-drivers-mandi-news-c-90-1-ssml1025-136225-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लापरवाह वाहन चालकों को सबक सिखाने सड़कों पर उतरे ‘यमराज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लापरवाह वाहन चालकों को सबक सिखाने सड़कों पर उतरे ‘यमराज’
Sun, 22 Sep 2024 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर बाजार में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए व्यक्ति ने धारण किया
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाइवे सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने वालों को सबक सिखाने के लिए अब यमराज भी सड़कों पर उतर आए हैं। बिना हेलमेट वाहन चला रहे दो पहिया वाहन चालकों को हादसों की आशंका से सुरक्षित बचाने के लिए सामाजिक संस्थाओं द्वारा यह अभियान शुरू हुआ है।
तेज रफ्तारी वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालन करवाने के लिए लोगों द्वारा चलाई गई इस मुहिम में व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, सचिव सतवीर समेत पुलिस प्रशासन ने भी सराहना की है। शनिवार को जोगिंद्रनगर में दोपहर 12 बजे से हाईवे पर यमराज की वेशभूषा धारण कर लोगों ने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया। इस दौरान मुख्य चौराहे पर नाटक के माध्यम से यातायात नियमों की पालना न करने से होने वाले नुकसान बारे चेताया।
पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा व डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने इस जागरूकता अभियान की सराहना की है। शनिवार को यातायात नियमों की पालना के लिए प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय ढेलू और यातायात एवं परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। ब्रह्मकुमारी सुनीता देवी, थाना प्रभारी सकीनी कपूर और आदर्श कन्या पाठशाला के उप प्रधानाचार्य खजान सिंह ने जागरूक रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया।