Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   X-ray machine out of order for eight days; patients in distress

Mandi News: आठ दिन से एक्सरे मशीन खराब, मरीज बेहाल

Tue, 17 Nov 2026 04:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 04:17 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine out of order for eight days; patients in distress
नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर में जांच सुविधा ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर में आठ दिन से एक्सरे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। सरकारी अस्पताल में एक्सरे की सुविधा बंद होने से मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। यहां एक एक्सरे करवाने के लिए 300 से 600 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में पहले ही बीमारी के उपचार का खर्च उठा रहे मरीजों की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए निजी केंद्रों में जाना पड़ रहा है। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से मशीन की जल्द मरम्मत करवाकर सुविधा बहाल करने की मांग की है। मरीजों और तीमादारों रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, परविंद्र कुमार, रोहन ठाकुर सहित अन्य ने अस्पताल प्रबंधन से प्राथमिकता के आधार पर एक्स-रे सुविधा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह रुड़की ने बताया कि एक्सरे मशीन के कुछ पार्ट जल गए हैं, जिन्हें उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित विभाग को आवेदन भेजा गया है। आवश्यक पार्ट मिलने के बाद मशीन की मरम्मत करवाई जाएगी। मशीन को दोबारा चालू होने में अभी 15 से 20 दिन का समय और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed