{"_id":"6b01d8b7046fa4ddca00fcc6","slug":"x-ray-facility-at-phc-baggi-non-functional-patients-face-hardship-mandi-news-c-90-1-ssml1045-222482-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पीएचसी बग्गी में एक्स-रे सुविधा बंद, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पीएचसी बग्गी में एक्स-रे सुविधा बंद, मरीज परेशान
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बग्गी में करीब सात साल से एक्स-रे सुविधा ठप पड़ी है। एक्स-रे मशीन खराब होने के बाद आज तक न तो इसे ठीक करवाया जा सका है और न ही इसके स्थान पर नई मशीन लगाई गई है। ऐसे में क्षेत्र के मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए सुंदरनगर, मंडी, नेरचौक सहित अन्य अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे मरीजों को समय और पैसे दोनो बर्बाद हो रहे हैं। दोनों की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पीएचसी बग्गी में स्थापित एक्स-रे मशीन करीब 30 वर्ष पुरानी है। लगभग सात वर्ष पहले मशीन ने काम करना बंद कर दिया था। संबंधित कंपनी ने भी मशीन को उपयोग के योग्य नहीं माना है और इसकी मरम्मत संभव नहीं बताई है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से नई एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन वर्षों बाद भी सुविधा बहाल नहीं हो पाई है। पंचायत प्रधान अंजू देवी और स्थानीय निवासियों विकास गुप्ता, दया राम, श्याम चंद व मोहित ने स्वास्थ्य विभाग से पीएचसी में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित करने की मांग की है।
बीएमओ रत्ती डॉ. पीयूष ने बताया कि पीएचसी बग्गी में स्थापित एक्स-रे मशीन करीब 30 वर्ष पुरानी है। इसे कंडम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। मशीन को कंडम घोषित किए जाने के बाद ही इसे बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।