{"_id":"68fe635f4be0a32cd502e82a","slug":"wrestlers-show-their-strength-now-60-will-showcase-their-skills-at-the-state-level-mandi-news-c-90-1-ssml1025-174138-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पहलवानों ने दिखाया दमखम, अब 60 राज्य स्तर पर दिखाएंगे हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पहलवानों ने दिखाया दमखम, अब 60 राज्य स्तर पर दिखाएंगे हुनर
विज्ञापन
सुंदरनगर/बैहना (मंडी)। जिला मंडी रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से रविवार को फीनिक्स स्कूल बैहना के परिसर में वरिष्ठ जिला स्तरीय कुश्ती के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया।
इसमें मंडी जिलेभर से आए पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए दावपेच लड़ाए। जिला रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित जमवाल और महासचिव सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 8 और 9 नवंबर को जिला कांगड़ा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
चयन ट्रायल में जिलेभर से 100 पहलवानों ने भाग लिया। इनमें से 60 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए करवाया। चयन ट्रायल का आयोजन अंतरराष्ट्रीय कोच जोनी चौधरी, योग राज और सुभाष शर्मा की देख रेख में किया गया। संवाद