फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Wrestler Jitendra welcomed on reaching Sundernagar

Mandi News: सुंदरनगर पहुंचने पर पहलवान जितेंद्र का स्वागत

Thu, 09 May 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Jitendra welcomed on reaching Sundernagar
सुंदरनगर (मंडी)। देश के लिए दो कांस्य पदक जीत कर वीरवार को सुंदरनगर के धनोटू पहुंचने पर पहलवान जितेंद्र चौहान का ग्रामीणों ने महादेव पंचायत के प्रधान नीलकमल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। उन्होंने फिलीपींस के टैगायटे शहर में आयोजित यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में ग्रेपलिंग गी और नोगी में 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में ये पदक जीते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर जितेंद्र चौहान को नोटों और फूलों का हार पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद धनोटू में लखदाता के मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। यहां से महादेव तक जुलूस निकाला गया। इस मौके पर जितेंद्र चौहान सहित ग्रामीणों को पंचायत प्रधान नीलकमल ने अपनी तरफ से जलपान कराया। इस मौके पर क्षत्रिय संघ के मुख्य सलाहकार कृष्ण चंद्र महादेविया ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि यहां युवा ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में न केवल शिरकत कर मान बढ़ाया, बल्कि दो कांस्य पदक जीत कर देश का नाम भी रौशन किया है। इससे पहले भी कई बार जितेंद्र चौहान देश-विदेश में पदक जीत चुके हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि ऐसे होनहार खिलाड़ी को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित और पुरस्कृत किया जाए। जितेंद्र चौहान ने उनका सम्मान कर ग्रामीणों का आभार जताया है। जितेंद्र चौहान हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के तौर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोमैहर जिला शिमला में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed