{"_id":"56f7db324f1c1bac31f1505d","slug":"wrestiling-start-in-sundernager","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा से सुंदरनगर नलवाड़ मेले में दंगल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा से सुंदरनगर नलवाड़ मेले में दंगल का आगाज
मंडी।
Updated Sun, 27 Mar 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
दंगल के पहले दिन जोर आजमाइश करते पहलवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सातदिवसीय राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले सुंदरनगर के छठे दिन रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ नगौण खड्ड में दो दिवसीय दंगल का आगाज हो गया है। शोभायात्रा में एडीएम मंडी विवेक चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे लोक निर्माण विश्राम गृह से ढोल नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। एडीएम विवेक चंदेल ने दंगल स्थल पर पूजन कर दंगल का विधिपूर्वक शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले ही दिन दंगल देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में तहसीलदार वेद प्रकाश, पदम चंद गुलेरिया, बीएस सेन, समाजसेवी एजी शेख, राजकुमार शर्मा, दया राम चौधरी सहित अनेक लोग शामिल थे।
विज्ञापन
मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम राजीव कुमार ने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता का समापन सोमवार 28 मार्च को होगा। इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जबकि मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मेले के समापन पर जवाहर पार्क में मुख्य अतिथि कौल सिंह ठाकुर सात दिनों के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन