फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Workshop on drug prevention in Mandi College

Mandi News: मंडी कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशा मुक्त समाज बनाने की ली शपथ

Thu, 13 Mar 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 13 Mar 2025 06:43 AM IST
विज्ञापन
Workshop on drug prevention in Mandi College
मंडी कॉलेज में नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ लेते ​शिक्षक और विद्यार्थी। -संवाद
मंडी। राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में नशा निवारण कार्यशाला आयोजित की गई। एडीसी रोहित राठौर की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभावों और रोकथाम पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार नशा उन्मूलन के लिए ठोस कदम उठा रही है और सभी को इस अभियान में भाग लेना चाहिए। नशे के चंगुल से लोगों को निकालने के उद्देश्य से जिला मंडी में इस समय पांच नशा मुक्ति केंद्र कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज से नशे को खत्म करना है तो सभी की भागीदारी जरूरी है। ब्रह्मकुमारी संस्था की ओर बीके टीना, प्रधानाचार्य वल्लभ कॉलेज सरीना शर्मा ने भी नशा निवारण पर अपने विचार रखे। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राजीव कुमार, रिसोर्स पर्सन पंकी सूद ने भी नशा निवारण पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी समीर ने नशा निवारण के तहत चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, नाटक, गीत व पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया। अंत में एडीसी ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed