{"_id":"697509dea738e5321009271f","slug":"workers-were-invited-to-birthday-celebrations-after-marking-their-attendance-in-mnrega-congress-mandi-news-c-90-1-ssml1045-183729-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में हाजिरी लगाकर जन्मदिन समारोह में बुलाए मजदूर : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में हाजिरी लगाकर जन्मदिन समारोह में बुलाए मजदूर : कांग्रेस
Sat, 24 Jan 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और उनके पुत्र रजत ठाकुर द्वारा टिहरा स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन्मदिन मनाने का मामला अब राजनीतिक विवाद में तब्दील हो गया है। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने इस आयोजन पर कड़ा एतराज जताया है।
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद बब्बी, रमेश चंद ऊर्फ जयपाल और पंचायत प्रधान मीना कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इस निजी समारोह में भीड़ दिखाने के लिए टिहरा, कोट और ग्रियोह पंचायतों के मनरेगा मजदूरों का इस्तेमाल किया गया। उनका दावा है कि मजदूरों की हाजिरी लगाकर उन्हें जबरन इस कार्यक्रम में बुलाया गया, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जन्मदिन एक निजी और पारिवारिक कार्यक्रम होता है, जिसे घर पर ही धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाना चाहिए था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा आई थी, तब पूर्व मंत्री और उनका परिवार जनता के बीच कहीं नजर नहीं आया। लेकिन अब राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से जन्मदिन जैसे बहाने बनाकर भीड़ जुटाई जा रही है। संवाद