फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Workers Welfare Board office will open in Karsog

Mandi News: करसोग में खुलेगा कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय

Tue, 12 Nov 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Workers Welfare Board office will open in Karsog
करसोग (मंडी)। ग्राम पंचायत खादरा में हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने करसोग में हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का उप-कार्यालय खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन

कहा कि तीन माह में उपमंडल स्तरीय कार्यालय कार्य करना शुरू कर देगा। इस संबंध में उन्होंने विभाग को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवाने के लिए भवन एवं अन्य निर्माण कार्य में कार्यरत श्रमिकों की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
विज्ञापन

उनके लिए पिछले 12 माह में काम किया होना अनिवार्य है। बोर्ड का उद्देश्य है कि हिमाचल प्रदेश के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में कार्यरत समस्त कामगारों और उनके परिजनों को कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इससे पहले जिला श्रम कल्याण अधिकारी मंडी अनिल ठाकुर ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी महेश राज और पवन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed