फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Workers in Sundernagar raised slogans

सुंदरनगर में पीस मील वर्करों ने की नारेबाजी

Sat, 27 Nov 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Workers in Sundernagar raised slogans
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल परिवहन निगम पीस मील कर्मचारी संघ सुंदरनगर इकाई ने शनिवार को अपनी अनदेखी के विरोध में गेट मीटिंग का आयोजन कर प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने पीस मिल वर्करों को अनुबंध पर लेने की मांग उठाई। प्रेस सचिव घनश्याम ठाकुर ने बताया कि निर्णय लिया कि मांगों के समर्थन में गेट मीटिंग 2 दिन तक चलेगी। इसके बाद भी अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो 29 नवंबर से कर्मचारी टूल डाउन स्ट्राइक पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

पीस मील कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन पर ठगी करने का आरोप लगाया है। कहा कि परिवहन मंत्री ने होटल पीटरहाफ में पीस मील कर्मचारियों से 24 अगस्त को वार्ता के समय प्रबंध निदेशक की मौजूदगी में वादा किया था कि सितंबर में दो सप्ताह के भीतर पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीस मील कर्मचारियों ने मंत्री की बात पर विश्वास करके आंदोलन को वापस लिया था। दुख की बात है कि नवंबर समाप्त होने को है लेकिन पीस मील कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुई है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed