फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Workers found missing in MNREGA work inspection in mandi

मनरेगा कार्य के निरीक्षण में गायब मिले मजदूर

Sat, 12 Jun 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Workers found missing in MNREGA work inspection in mandi
धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत कुम्हारड़ा की प्रधान मीना देवी ने पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया तो मौके पर एक भी मजदूर नहीं मिला। बीते शुक्रवार को पंचायत प्रधान मीना देवी बाल्टू-ध्रुवघड़ी रास्ते के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंची। यह रास्ता पक्का बनाया जा रहा है। करीब चार बजे जब प्रधान मौके पर पहुंची तो वहां पर एक भी मजदूर नहीं था। सभी छुट्टी कर घर चले गए थे। हालांकि मजदूरों की हाजिरी लगी हुई थी।
विज्ञापन

इस पर प्रधान मीना कुमारी ने वार्ड सदस्य को बुलाया और मजदूरों के संबंध में बातचीत की। वार्ड सदस्य कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इस पर प्रधान ने शिकायत बीडीओ धर्मपुर से की है।
विज्ञापन

कुम्हारडा पंचायत की प्रधान मीना देवी ने अचानक मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। कार्यस्थल से मनरेगा मजदूर गायब मिले। प्रधान ने वार्ड पंच से मस्टररोल के बारे में पूछा तो वार्ड सदस्य ने मस्टररोल नहीं दिया। यह भी नहीं बताया कि मनरेगा मजदूरों को क्यों घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ धर्मपुर ने पिछले दिनों लिखित आदेश जारी किए थे कि सभी विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाए। इसी के चलते प्रधान मीना देवी कार्य का निरीक्षण करने पहुंची थी। प्रधान ने कहा कि ड्यूटी का समय पांच बजे तक है तो उन्हें चार बजे ही क्यों छुट्टी दी गई। कहा कि जो व्यक्ति 5 बजे से पहले कार्य स्थल से जाएगा उसकी छुट्टी मानी जाएगी। बीडीओ धर्मपुर करतार चंद ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है और इस मामले की छानबीन की जाएगी। उसके बाद ही इस पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed