{"_id":"6a5b79d6c4de5cb0c309f4ca","slug":"workers-accused-the-company-of-firing-them-without-notice-mandi-news-c-90-1-mnd1023-205470-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मजदूरों ने कंपनी पर बिना नोटिस नौकरी से निकालने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मजदूरों ने कंपनी पर बिना नोटिस नौकरी से निकालने का लगाया आरोप
विज्ञापन
मेहनताना भी अटका, न्याय की लगाई गुहार, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। नेशनल हाईवे-003 पर कार्यरत सूर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी पर मजदूरों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कंपनी में वर्षों से कार्यरत कई श्रमिकों का कहना है कि उन्हें बिना किसी कानूनी नोटिस या पूर्व सूचना के अचानक नौकरी से हटा दिया गया। मजदूरों घनश्याम, पारस ठाकुर, देवेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम राम और ज्वाला प्रसाद सहित अन्य कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले चार वर्षों से कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनका आरोप है कि अब उन्हें बिना किसी कारण बताए काम से बाहर कर दिया गया है।
श्रमिकों ने बताया कि कई कर्मचारियों का तीन से चार महीने तक का वेतन अभी तक कंपनी के पास लंबित है। उनका कहना है कि यदि कंपनी उन्हें सेवा से हटाती है तो नियमानुसार उन्हें सभी देय लाभ और उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। मौके पर पहुंचे समाजसेवी भास्कर ठाकुर ने कहा कि यदि मजदूरों के बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया और उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे सभी श्रमिकों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। वहीं, कंपनी के डीपीएम नितिन कुमार ने बताया कि 27 जुलाई तक सभी संबंधित कर्मचारियों के बकाया भुगतान का हिसाब पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अकाउंट्स विभाग से समन्वय कर सभी लंबित मामलों का समाधान किया जाएगा।