फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Work wholeheartedly to take the organization forward: Dr. Naveen

संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मन से करें कार्य : डॉ. नवीन

Mon, 10 Feb 2025 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Work wholeheartedly to take the organization forward: Dr. Naveen
सुंदरनगर (मंडी)। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. नवीन कुमार ने कहा कि कृषक उत्पादक संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मन से कार्य करने की आवश्यकता है। इससे यह संगठन लंबे समय तक चलता रहे और इसका फायदा सदस्यों को निरंतर मिले। देश में कई ऐसे किसानों के संगठन कार्य कर रहे हैं जिन्होंने बिना किसी सरकारी सहायता से अपने यूनिट स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर की ओर से कृषक उत्पादक संगठनों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया। यह समीक्षा बैठक केंद्र की ओर से जिले में बतौर सीबीबीओ संचालित किए जा रहे तीन कृषक उत्पादक संगठनों के लिए आयोजित की गई। इसमें लगभग बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के 25 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में कृषक उत्पादक संगठनों की वर्तमान स्थिति, समस्याओं का अवलोकन किया। भविष्य के लिए रोड मैप बनाने पर भी चर्चा की। चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डाॅ. नवीन कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे संगठन से जुड़े अन्य किसानों में कृषक उत्पादक संगठन के प्रति अपनेपन की भावना उत्पन्न करें। बताएं कि बिजनेस की सफलता में उन्हीं की सफलता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि कृषक उत्पादक संगठन अपने निर्धारित उत्पादों के विक्रय के अलावा प्रसंस्करण की भी संभावना तलाशें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व केंद्र की प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. कविता शर्मा ने बैठक के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस मौके पर केंद्र के वैज्ञानिकों डाॅ. डीएस यादव, डाॅ. एलके शर्मा, डाॅ. कल्पना आर्य, डाॅ. बृज वनिता, डाॅ. नेहा चौहान के अलावा हिमाचल किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सीता राम वर्मा आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed