फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Work of digging drains started in Nerchowk market before rain

Mandi News: बरसात से पूर्व नेरचौक बाजार में नालियों की खोदाई का कार्य शुरू

Fri, 23 May 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 23 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Work of digging drains started in Nerchowk market before rain
नगर परिषद नेरचौक की ओर से निकासी नालियों के निर्माण के लिए करवाई जा रही खोदाई। स्रोत जागरूक पाठ
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक ने बरसात से पहले नालियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर तो दिया, लेकिन इसकी टाइमिंग और रफ्तार को लेकर स्थानीय व्यापारी खासे चिंतित हैं। उनका कहना है कि अगर काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो बारिश में व्यापार चौपट होना तय है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर परिषद नेरचौक ने साईं बाबा मंदिर से चाक का गोहर तक 10 लाख रुपये की लागत से नालियों की खोदाई का कार्य आरंभ किया। जैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ, स्थानीय बाजार के व्यापारियों में हलचल तेज हो गई। व्यापारियों को डर है कि अगर ठेकेदार ने कार्य में ढिलाई बरती, तो बरसात के चलते ग्राहकों की आवाजाही बाधित होगी और करोड़ों रुपये का व्यापार प्रभावित होगा।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों में अभिषेक मेहरा, कृष्ण ठाकुर, जोगराज, गोपू सैनी, गोविंद, देशराज, देवदास, राजेश और बबलू आदि ने कहा कि कार्य का समय बरसात से ऐन पहले का नहीं होना चाहिए था। उन्होंने नगर परिषद से मांग की है कि कार्य को प्राथमिकता और तीव्र गति से पूरा किया जाए, ताकि व्यापारिक नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमेंट आने में देरी से अटका था काम : नर्मदा
नगर परिषद नेरचौक की अध्यक्ष नर्मदा अभिलाषी ने बताया कि नालियों के निर्माण के लिए पहले से ही कुल 90 लाख रुपये के टेंडर हो चुके हैं। कुछ कार्य सीमेंट आने में देरी से अटका था, लेकिन अब खेप पहुंचने पर कार्य दोबारा शुरू करवा दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा।

तेज गति से करवाएंगे कार्य : कार्यकारी अधिकारी
नगर परिषद नेरचौक के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने कहा कि कार्य समय पर पूरा हो, इस पर परिषद पूरा ध्यान दे रही है। टेंडर पहले से हो चुके थे, अब निर्माण कार्य को जल्द से जल्द समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed