फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women took to the streets to protest against inflation.

Mandi News: महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं

Sun, 28 Jun 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Women took to the streets to protest against inflation.
मंडी के सेरी चाननी में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से महंगाई के ​​​खिलाफ आयोजित धरना प
केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति ने बढ़ते दामों पर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार को जनवादी महिला समिति ने मंडी के सेरी चानणी में धरना-प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीटू के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए सरकारों से जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष डॉ. वीना वैद्य के नेतृत्व में धरने के दौरान महिलाओं ने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आम और गरीब परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। आरोप लगाया कि महंगाई का सबसे अधिक असर महिलाओं और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है, जबकि सरकारें इस समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण, घरेलू गैस सिलिंडर के दाम कम करने तथा जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो जनवादी महिला समिति अपना आंदोलन और तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भावना, विनय, गिरजा देवी, लता कुमारी, शांता देवी, निर्मला, मुक्ता देवी, अनु, पूनम शर्मा, रीता, ललिता, आशा, टिकावती, विमला देवी, कमला देवी और रिहाना सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed